जिले की 2 लाख 54 हजार 553 लाडली बहनों के बैंक खातों में कुल 30 करोड़ 88 लाख 92 हजार रुपए आर्थिक सहायता राशि अंतरित

रतलाम 01 मार्च(इ खबर टुडे)। शुक्रवार को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना एवं लाडली लक्ष्मी छात्रवृति... The post जिले की 2 लाख 54 हजार 553 लाडली बहनों के बैंक खातों में कुल 30 करोड़ 88 लाख 92 हजार रुपए आर्थिक सहायता राशि अंतरित appeared first on E Khabar Today.

मार्च 3, 2024 - 01:20
 0  1
जिले की 2 लाख 54 हजार 553 लाडली बहनों के बैंक खातों में कुल 30 करोड़ 88 लाख 92 हजार रुपए आर्थिक सहायता राशि अंतरित

रतलाम 01 मार्च(इ खबर टुडे)। शुक्रवार को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना एवं लाडली लक्ष्मी छात्रवृति की कक्षा 6, 9,11, 12 वी की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव द्वारा उज्जैन में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। रतलाम जिले की 2 लाख 54 हजार 553 लाडली बहनों के बैंक खातों में कुल 30 करोड़ 88 लाख 92 हजार रुपए आर्थिक सहायता राशि अंतरित की गई।

रतलाम जिले में मुख्य कार्यक्रम कलेक्टर सभाकक्ष स्थित एनआईसी रूम में एडीएम श्री आर.एस .मंडलोई, जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा, लाडली बहनों, लाडली बालिकाओं तथा विभागीय अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति में देखा व सुना गया। साथ ही अल्कापुरी कम्युनिटी हॉल में भी लाइव प्रसारण का आयोजन किया गया था जिसमें जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम देखा गया।

संपूर्ण रतलाम जिले में सभी पंचायतों, नगरीय निकायों व ग्रामों में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। आयोजन में सभी स्थानों पर लाडली बहनें सम्मिलित रही। इस माह 10 तारीख के स्थान पर 1 मार्च को ही लाडली बहनों के खाते में राशि अंतरित की गई है।

The post जिले की 2 लाख 54 हजार 553 लाडली बहनों के बैंक खातों में कुल 30 करोड़ 88 लाख 92 हजार रुपए आर्थिक सहायता राशि अंतरित appeared first on E Khabar Today.

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ben Diom Ben Diom